लोटन। कोतवाली क्षेत्र के लोटन सोहास रोड पर स्थित पोखर भिटवा मोड़ के सामने टेलर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में रामजीत वर्मा (55) निवासी नेतवर घायल हो गए। टेंपो में बैठे अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आईं। सूचना पर पुलिस ने टेलर को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, घायल रामजीत की लड़की की शादी 30 नवंबर को सिद्धार्थनगर मैरिज हाॅल में थी। विदाई के बाद वह निजी टेंपो से नेतवर घर आ रहे थे। पोखर भिटवा मोड़ पर बनियाडीह चौराहे पर सीमेंट उतार कर सोहास की तरफ जा रहे ट्रेलर ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलटा गया और उसमें बैठे लोग घायल हो गए। टेंपो चला रहे रामजीत को गंभीर चोटें आईं। टेंपाे पलटने के बाद ड्राइवर ट्रेलर खड़ा कर भागने में कामयाब रहा। घायल को परिजनों ने एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज पहुंचाया, जहां भर्ती कर उसका इलाज चल रहा है।
इस संबंध थानाध्यक्ष डीके सरोज का कहना है कि मामले की जानकारी है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।