फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का तत्काल कराएं निस्तारण : भाकियू

Mon, 01 Dec 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को बैठक कर किसानों की समस्याओं के निदान की मांग की। बैठक के बाद दिए गए आठ सूत्रीय ज्ञापन में उन्होंने रबी की बुवाई को देखते हुए उर्वरक, खरपतवार व कीट नाशक दवाइयां आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में समितियों पर सदस्यों को खाद, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधी सूचना दी जानी चाहिए। राजस्व व चकबंदी संबंधी लंबित मुकदमों का जल्द निस्तारण किया जाए। घरेलू गैस सिलेंडर की अधिक कीमत लेने पर नियंत्रण किया जाए। सिंचाई सुविधा दुरुस्त करने के साथ ही छुट्टा पशुओं से भी निजात दिलाने की मांग की गई। इस दौरान हरिश्चंद्र चौधरी, मोहम्मद रफीक, मो. हद्दीश, अब्दुल रशीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें