फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फर्जी आईडी से फेसबुक पर की आपत्तिजनक पोस्ट, प्राथमिकी

Fri, 07 Aug 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। पुलिस ने फेसबुक पर फर्जी आईडी जय रामजी श्रीराम पर आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस कस्बे में और 42 फर्जी आईडी की जांच कर रही है। जांच के बाद फर्जी होने की पुष्टि पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

फर्जी आईडी के मामले को लेकर सोमवार को मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र रूंगटा की अगुवाई में एसडीएम राजेश कुमार व सीओ मयंक द्विवेदी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि शोहरतगढ कस्बे में फर्जी तरीके से आईडी बनाकर फेसबुक पर कुछ लोग आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे कस्बे का शांतिपूर्ण माहौल बिगड़ सकता है। फर्जी आईडी से जय राम जी श्रीराम सहित अन्य आईडी से अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए फेसबुक पर पोस्ट की जा रही है। इस मामले को लेकर व्यापार संगठन व श्रीराम जानकी मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ एसडीएम और सीओ से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने कहा कि एक आईडी जय रामजी श्रीराम नामक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम अन्य आईडी की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें