फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए युग के नए भारत का शुभारंभ कर रही है नई शिक्षा नीति : डॉ. अरविंद

Mon, 18 Aug 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्हौरा। रतनसेन डिग्री काॅलेज बांसी में राष्टीय शैक्षिक महासंघ की ओर से सोमवार को नई शिक्षा नीति 2020 के पांच वर्ष पूरे होने पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भूगोल विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने नई शिक्षा नीति की उपलब्धियों, गुण और दोषों को बताते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति नए युग के नए भारत का शुभारंभ कर रही है।
महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिद्धार्थ विश्वविद्यालय इकाई के कोषाध्यक्ष डॉ. केदार नाथ गुप्ता ने नई शिक्षा नीति को मूल्यों का ज्ञान तथा सभ्य समाज के निर्माण में सार्थक प्रयास बताया।
विज्ञापन

डॉ. राकेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि नई शिक्षा नीति डिजिटल तकनीक के माध्यम से सुगम होगा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवेश दुबे और डॉ. सुनीता त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. दयाशंकर, डॉ. रंजीता शुक्ल, सुष्मिता, डॉ. रवि टंडन, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. आशुतोष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें