लोटन क्षेत्र केखखरा बुजुर्ग में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता खिलाडी को सम्माानित करते म
लोटन। ब्लाॅक क्षेत्र के हाजी करम हुसैन सल्फिया पब्लिक स्कूल खखरा बुजुर्ग में मरहूम डाॅ. फरीद अहमद सल्फी 18वां कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सोनवल हरियाणा की टीम उचहरिया को हराकर विजेता बनी। विजेताओं को नकद पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश राही और पूर्व ब्लाॅक प्रमुख जमीर अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास में हर खेल का अपना महत्व है खेल-खेल की भावनाओं से खेलना चाहिए और अनुशासित रहकर गेम खेलें। प्रतियोगिता में विजेता सोनवल हरियाणा की टीम को शील्ड मेडल कप और 20 हजार पांच सौ रुपये नकद दिया गया। दूसरे स्थान पर रहे उचहरिया सिद्धार्थनगर को 10 हजार पांच सौ रुपये शील्ड, मेडल और तीसरे स्थान पर रही बिजनौर टीम को पांच हजार पांच सौ रुपये शील्ड, मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख आशीष सिंह, मो. मुस्तकीम, मो. उसमान, विवेक श्रीवास्तव, शफीउल्लाह, हलीम शाह, शकील शाह, घनश्याम, शिवनारायण, जितेंद्र उपस्थित थे।