फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मोहल्ले की सड़क जर्जर, आवागमन में मुसीबत

Mon, 14 Sep 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी क्षेत्र की पंडित शेषदत्त त्रिपाठी मार्ग जर्जर पड़ा। संवाद
विज्ञापन
- बांसी नगर के पं. शेष दत्त त्रिपाठी मार्ग के जर्जर होने से बढ़ी लोगों की परेशानी
विज्ञापन

बांसी। नगर पालिका बांसी क्षेत्र के पं. शेष दत्त त्रिपाठी मार्ग जर्जर हो गया है। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों की परेशानी और बढ़ गई है। आक्रोशित लोगों ने सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
सड़क जर्जर होने से लोगों को आवागमन के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत शीतलगंज तिराहा से गैस एजेंसी के बीच है। यह मार्ग लंबे समय से बदहाल है लेकिन नगर पालिका की ओर से सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। कुछ दिनों पूर्व गड्ढों में रोड़ा डालने का काम किया गया है जो जानलेवा साबित हो रहा है। इस सड़क की हालत चार वर्षों से खराब है इसके बावजूद नपा के जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे है, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी राम बेलास मौर्या का कहना है कि पं. शेष दत्त त्रिपाठी मार्ग कई सरकारी संस्थानों के रास्ते को जोड़ता है। इसके अलावा कई मोहल्लों के लोग भी रोजाना इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हरिशंकर तिवारी का कहना है कि सड़क पर बने बड़े और गहरे गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को भी काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। कई बार राहगीरों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कुछ दिन पूर्व इन गड्ढों में ईंट रोड़ा डाला गया है जो राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव और आगणन शासन को भेजा गया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। स्वीकृति और बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- जय प्रकाश सिंह यादव, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बांसी


-
श्याम सुंदर तिवारी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें