राजकीय महाविद्यालय तिगोड़वा में हिंदी दिवस पर छात्र-छात्राओ को जानकारी देते शुभारंभ प्राचार्य ड
पथरा। राजकीय महाविद्यालय तिगोड़वा में सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. राम कुमार सिंह की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व और दैनिक जीवन में इसके अधिकाधिक प्रयोग पर विचार रखे गए। हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुधीर कुमार ने हिंदी दिवस के उद्देश्य एवं भाषा के विकास पर विस्तार से चर्चा की प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अपनी लेखनी के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया। देवेश कुमार यादव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में संयोजक गोपाल कुमार, डॉ. विवेक व छात्र-छात्राओं ने हिंदी के प्रति सम्मान और इसके प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।