श्रीमद्भागवत कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भरी भीड़। स्रोत विज्ञप्ति
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के वार्ड नंबर पांच गांधी नगर वार्ड में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार की रात में कथा वाचक पंडित राकेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया। इस दौरान पंडाल में बैठे श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
कथा वाचक पं. राकेश शास्त्री ने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है, संत, महात्मा, गो माता सताए जाते हैं तो प्रभु किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं। इस दौरान भागवत श्रीकृष्ण के बाल्य स्वरूप बालक की झांकियां निकाली गईं। भगवान श्रीकृष्ण कन्हैया लाल का जन्म उत्सव भी मनाया गया। वहीं महिलाएं मंगल गीत गाकर भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति में भावविभोर हो गई। इस दौरान नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के उद्घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।
इस दौरान संगीत व्यास शुभम दास शास्त्री, शिवम शास्त्री, प्रेम प्रकाश तिवारी, कुसुम देवी, गुड्डू, सोनू आदि रहे।
बहादुरपुर राजकीय बीज भंडार पर गेहूं बीज के लिए हंगामा करते किसान।