फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह ठंड ने बढ़ाई परेशानी... दिन में धूप से राहत

Thu, 29 Jan 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बारिश के बाद बादल और धूप के बीच लोगों को एक बार फिर ठंड सता रही है। बुधवार को हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को भी सुबह में बादल छाए रहे। इससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आगे कोहरा छाएगा, लेकिन धूप खिलने से मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। बादल छाए रहने के साथ लगभग 10 से 15 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा लोगों को गलन का अहसास कराती रही। करीब नौ बजे के बाद मौसम साफ हो गया, इससे तेज धूप खिल गया। धूप खिलने से लोगों से लोगाें को ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन हवा की वजह से लोगों को ठंड से पूरी तरह से राहत नहीं मिल पाई। मौसम साफ होने से पूरे दिन कस्बे में चहल-पहल रही।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ठंड अभी बढ़ने की संभावना नहीं है। सुबह-शाम कोहरा छाएगा, लेकिन दिन में धूप खिलने से लोगाें को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें