फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बंदरों का आतंक, सामान नुकसान करने के साथ मारने के लिए दौड़ा रहे

Mon, 29 Dec 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर मौजूद लाल बंदर। संवाद
विज्ञापन
- जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के पकड़ी चौराहा और गांव में बंदरों ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। पकड़ी चौराहा और गांव में बंदरों का आतंक जारी है। लोगों को काटने के साथ घरों में घुस कर सामान को यह नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं फिर भी वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर लाल बंदर करीब 50 की संख्या में दो माह से घूमते हुए देखे जा रहे हैं। यह लोगों के घरों में घुस कर सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनके डर से लोग अपनी छतों पर खाने वाला कोई भी सामान नहीं डाल रहे हैं। इतना ही नहीं, लोगों ने अकेले छत पर जाना भी छोड़ दिया है। कई बार यह दौड़ा ले रहे हैं। यहां के लोगों ने वन विभाग से इनको पकड़वाने की मांग अनेकों बार कर चुके हैं पर वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में जोगिया बीडीओ रामानंद वर्मा का कहना है कि हमारे यहां बंदर पकड़वाने का कोई प्रावधान नहीं है। इनका जो भी उपाय है वह वन विभाग ही कर सकता है।
-
बोले लोग
बंदरों का आतंक इस समय अधिक बढ़ गया है। यह हमेशा छतों पर घूमते रहते हैं और वहां रखे हुए सामान को तोड़-फोड़ दे रहे हैं। घरों में घुस कर भी सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

- वीरू जायसवाल, पकड़ी
-
लाल बंदर यहां करीब दो माह से घूम रहे हैं, यह घरों में घुसकर रखें सामान को नुकसान कर दे रहे हैं। छोटे बच्चों को भी धक्का दे रहे हैं, जिससे उनके घायल होने का डर हमेशा बना हुआ है।
रामपराग, पकड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें