औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कादिराबाद स्थित डिग्री कॉलेज पर रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि 30 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कौशल विकास मिशन और रोजगार सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 30 दिसंबर को पूर्वाह्न 10:00 बजे से मौलाना आजाद पीजी कॉलेज कादिरा बाद में रोजगार मेले का एक दिवसीय आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं के लिए विशेष रोजगार के लिए पिंक रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में 10 निजी क्षेत्र की कंपनियां 600 रिक्तियों के लिए अवसर प्रदान करेंगी। 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी जो हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई सहित अन्य विषयों में डिग्री धारक है। रोजगार मेले में आकर आवेदन कर सकते हैं।