फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

Fri, 07 Aug 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने गांवों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल, बहू-बेटी सम्मेलन और मिशन मजनू अभियान चलाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और नए कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला थाना की टीम ने ग्राम परसा, कपिलवस्तु पुलिस ने परसपुर, शोहरतगढ़ पुलिस ने नीबी दोहनी, भवानीगंज पुलिस ने जलालपुर, लोटन पुलिस ने धन्धरा, मिश्रौलिया पुलिस ने सोनौली नानकार स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, मोहाना पुलिस ने एसपी सिंह एकेडमी शिकरी बाजार तथा पथरा बाजार पुलिस ने सरस्वती इंटर कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
अभियान के दौरान महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे मिशन शक्ति केंद्र या संबंधित थाने से संपर्क कर सकती हैं। साथ ही 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं से निर्भीक होकर अपराध की सूचना देने तथा साइबर ठगी और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सतर्क रहने की अपील की।
अभियान के दौरान मिशन शक्ति 5.0 के स्टिकर भी चस्पा किए गए और कई स्थानों पर ऑपरेशन मजनू के तहत चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें