लोटन के देवपुर मस्जिदिया में आयोजित कबड्डी प्रतियोगीता के फाइनल में शामिल खिलाड़ी। संवाद
- युवा एकता कबड्डी प्रतियोगिता : तीसरे स्थान पर महराजगंज की टीम रही विजयी रही
- लोटन ब्लॉक क्षेत्र के देवपुर मस्जिदिया गांव में आयोजित हुई दो दिवसीय युवा एकता कबड्डी प्रतियोगिता
लोटन। ब्लॉक क्षेत्र के देवपुर मस्जिदिया में दो दिवसीय युवा एकता कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गोरखपुर और मऊ के बीच खेला गया। इसमें मऊ ने गोरखपुर को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
इससे पहले पहला सेमीफाइनल गोरखपुर और महराजगंज का रहा। इसमें गोरखपुर ने महराजगंज को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में मऊ और देवपुर मस्जिदियां के बीच हुए मुकाबले में मऊ को वॉक ओवर मिलने गया, जिससे टीम सीधे फाइनल में पहुंचीं गई। गोरखपुर और मऊ के बीच हुए मुकाबले में मऊ ने ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया। आयोजक रवि पांडेय और शरीफ चौहान ने संयुक्त रूप से मऊ की टीम को 10 हजार नकद और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। वहीं, दूसरे नंबर पर रही गोरखपुर की टीम को पांच हजार रुपये नकद और ट्राॅफी दी गई। महराजगंज को तीन हजार रुपये और ट्राॅफी दी गई।
आखिर में कबड्डी कमेंटेटर मोहम्मद उस्मान को भी उपहार और अंगवस्त्र देकर विदाई दी गई। इस मौके पर सुरेश सहानी, भोला, सरफराज अहमद, सेराजुद्दीन, भुनेश्वर, वाजिद अली, मो. शरफी आदि मौजूद रहे।