फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कांवड़ियों की सुरक्षा व चेहल्लुम के मद्देनजर किया मार्च

Wed, 29 Jul 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ कस्बे में मार्च करके परखी सुरक्षा व्यवस्था, दिया निर्देश
विज्ञापन

शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे में कांवड़ यात्रा मार्ग, शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था व चेहल्लुम त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराने को लेकर एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने जवान के साथ पैदल मार्च किया। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने दोनों समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपसी सौहार्द और भाईचारा को कायम रखते हुए पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करें। कांवड़ यात्रा मार्ग में मांस और अंडे की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। शांति-व्यवस्था भंग करने व कानून से खिलवाड़ करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एएसपी ने नीबी दोहनी, भारत माता चौक, गोलघर आदि स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी पूरे मार्ग और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने या माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीस कमेटी बैठक कर दोनों समुदायों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की जा रही है।
इस दौरान दौरान थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, संतोष कुमार, दिनेश यादव, सतीश सिंह, प्रभाकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें