फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लैब टेक्नीशियन ने दे दी गलत रिपोर्ट, वेतन रोका

Mon, 22 Sep 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने सीएचसी खेसरहा के लैब टेक्नीशियन की ओर से गलत रिपोर्ट देने पर नोटिस और वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएचएस की कार्रवाई को पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी एमओआईसी सुनिश्चित कर लें कि डिलीवरी घर पर नहीं होना चाहिए। सभी गर्भवतियों का प्रसव अस्पताल में ही हो। घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

लाभार्थियों को दी जाने वाली धनराशि का भुगतान कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि एनबीएसयू को 24 घंटे सक्रिय करें, जिससे कोई भी गर्भवती और उसके परिजन संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकें। सभी एमओआईसी वार रूम का निरीक्षण करें। वीएचएनडी दिवस में कम एचआरपी वाली गर्भवतियों को चिह्नित कर उनका बेहतर इलाज कराएं और सावधानियां बरतने का सलाह दें। एएनएम, आशा और सीएचओ को सभी प्रकार किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। काम न करने वाले डॉक्टर, सीएचओ, आशा, एएनएम को नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए।
टीकाकरण का शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग कराने और फीडिंग में सही मोबाइल नंबर लिखने के निर्देश दिए। डीएम ने अनटाइड फंड, परिवार नियोजन, टीकाकरण अभियान, पीसीपीएनडीटी, हेल्थ वेलनेस सेंटर आदि की समीक्षा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें