फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नवरात्र में तुलसीपुर और लेहड़ा के लिए बस की सुविधा शुरू

Mon, 22 Sep 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम नवरात्र में देवी मंदिरों का दर्शन करवाने के लिए रोडवेज की बसों का संचालन कर रही है। इस क्रम पड़ोसी जिले में स्थित माता पाटेश्वरी मंदिर और लेहड़ा देवी मंदिर के लिए बस का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बलरामपुर में स्थित मां पाटेश्वरी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक हैं। यहां पर प्रतिदिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में रोडवेज प्रशासन ने मां पाटेश्वरी मंदिर के लिए दो बसों का संचालन शुरू किया है। वहीं महराजगंज के फरेंदा तहसील स्थित मां लेहड़ा देवी मंदिर पर ही सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए जाते हैं।
इससे रोडवेज जिले के यात्रियों की सहूलियत के लिए एक बस संचालन करने के तैयारी में हैं। वहीं गोरखपुर तक जाने वाली सभी बसें फरेंदा से होकर जाती हैं, जिससे इन बसों से भी यात्रियों को सुविधा मिल रही हैं।
विज्ञापन

एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी मंदिर तक बसों का संचालन किया जा रहा है। लेहड़ा के लिए फरेंदा तक बस जाती है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर लेहड़ा देवी मंदिर तक एक बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें