फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परवाज के लिए आजाद हुआ जटायु

Thu, 22 Jan 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलौली। खेसरहा रेंज अंतर्गत बीमार अवस्था में मिले गिद्ध (जटायु) को उपचार के बाद बृहस्पतिवार को सुरक्षित रूप से प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

यह गिद्ध दो जनवरी को खेसरहा रेंज के सिकटा क्षेत्र में अस्वस्थ अवस्था में पाया गया था, जिसके बाद वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उसका उपचार शुरू किया था।
बीमार गिद्ध को रेंज परिसर खेसरहा में सुरक्षित रखकर पशु चिकित्साधिकारी मिठवल की देखरेख में उपचार किया जा रहा था।
चिकित्सकीय जांच एवं निरंतर देखभाल के बाद गिद्ध के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उपचार पूर्ण होने के उपरांत पशु चिकित्साधिकारी द्वारा गिद्ध को पूरी तरह स्वस्थ घोषित करते हुए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद बृहस्पतिवार को गिद्ध को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई। वन विभाग की टीम द्वारा गिद्ध को तराई क्षेत्र स्थित ककरहवा जंगल, कंपार्ट संख्या-1 में खुले वातावरण में सुरक्षित रूप से छोड़ा गया। खुले आकाश में उड़ान भरते गिद्ध को देखकर मौके पर मौजूद वनकर्मियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रीय वनाधिकारी खेसरहा रेंज सुशील कुमार, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी ओम नाथ कर्ण, वन रक्षक अवनीश कुमार मिश्रा, चौकीदार रामनेवास, आशीष, राजेंद्र सहित अन्य वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें