फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बुजुर्गों से संवाद कर जानीं समस्याएं, किया जागरूक

Fri, 28 Aug 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार की टीम ने ग्राम पकड़ी में ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ जनसंवाद किया। पुलिस टीम ने बुजुर्गों से उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

गांव में आयोजित गोष्ठी में पुलिसकर्मियों ने करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम जाना। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है और परिवार में किसी प्रकार की समस्या नहीं है।
विज्ञापन

सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ रह रहे हैं। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या, अपराध या आपात स्थिति होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
ग्रामीणों ने पुलिस के जनसंवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए ऐसे आयोजन आगे भी जारी रखने की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें