- बांसी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में हुआ हादसा
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बांसी-इटवा मुख्य मार्ग पर सहजी सुभाषनगर के सामने रविवार को ट्रेलर कुचलकर आदित्य (5) पुत्र हरिराम की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रेलर चालक की जमकर धुनाई की। कोतवाली पुलिस ने ट्रेलर और चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बांसी-इटवा मुख्य मार्ग पर सहजी सुभाषनगर के सामने रविवार की दोपहर एक ट्रेलर इटवा से बांसी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सुभाषनगर सहजी निवासी आदित्य (5) पुत्र हरिराम को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मासूम बच्चे की मौत से गुस्साए लोगों ने ट्रेलर चालक की जमकर धुनाई की और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर सहित चालक को थाने में भिजवाया। इसके बाद लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद से परिवार के लोगाें का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बांसी गौरव सिंह ने बताया कि ट्रेलर और उसके चालक को हिरासत में लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।