सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को एक दिवसीय साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने थानों के साइबर सेल में नियुक्त उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी के साथ एक दिवसीय साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को साइबर अपराधों की रोकथाम, डिजिटल तकनीकी विधियों का प्रयोग, सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने की प्रक्रिया, डिजिटल साक्ष्यों के संकलन, संरक्षण की विधि तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सतर्कता उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को आधुनिक तकनीक एवं साइबर अपराधों से निपटने के लिए सक्षम एवं दक्ष बनाना है ताकि जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। इस दौरान प्रभारी साइबर थाना व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।