फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जयकारों के बीच विसर्जित की गईं लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां

Fri, 24 Oct 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भारतभारी में माँ लक्ष्मी की प्रतिमा की विसर्जित के लिए निकाली गई शोभायात्रा। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र के बेवा चौराहा महुआरा आदि की मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और मां सरस्वती की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। दीपावली पर्व पर पूजा पंडालों में बृहस्पतिवार को हवन करने के बाद पूजा संपन्न हुई। इसके बाद शुक्रवार को विसर्जन किया गया। बेंवा चौराहा पर नव युवक लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से स्थापित प्रतिमा का विसर्जन किया गया। समिति के अध्यक्षों की अगुवाई में पूजा पंडाल में स्थापित लक्ष्मी मां की प्रतिमा को जलाशयों में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

इससे हवन-पूजन करने के बाद एक साथ लगभग कई प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। दुर्गा पूजा समिति की शोभायात्रा पंडाल परिसर से प्रारंभ होकर गांव में भ्रमण करने के बाद डुमरियागंज राप्ती नदी के तट पर पहुंचीं, जहां देर रात तक मां की मूर्तियों को विसर्जन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ बृजेश कुमार वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
शोभायात्रा के रास्ते में भक्तों ने प्रसाद वितरण के लिए लंगर लगाया, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में डॉ. मनीष मिश्रा, नंदलाल अग्रहरि, अखिलेश अग्रहरि, श्याम सुंदर अग्रहरि, राजू अग्रहरि आदि भक्तगण मौजूद रहे।ड
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें