फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांध निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

Fri, 24 Oct 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद के ग्रामीणों ने प्रस्तावित मुंहचुरुवा पुल से नदवलिया तक सिंचाई विभाग की ओर से बनाए जाने वाले बांध का विरोध किया। ग्रामीणों ने गांव में उनसे विभाग की ओर से मिलने के लिए आए जेई से बांध न बनवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग को उचित ठहराते हुए इसे उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही है। सिंचाई विभाग के ड्रेनेज खंड की ओर से क्षेत्र को बाढ़ की विभिषिका से बचाने के लिए बूढ़ी राप्ती नदी पर शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के मुंहचुरुवा पुल से नदवलिया तक बांध बनाने का प्रस्ताव शासन में भेजा है। प्रस्तावित बांध का खैरी शीतल प्रसाद के ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया है।
ग्राम प्रधान शिवकुमार साहनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में आए विभाग के जेई संदीप कुमार चौहान और राकेश कुमार और सींच पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार से बांध न बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक बूढ़ी राप्ती नदी से गांव में बाढ़ के समय कोई नुकसान नहीं है। खैरी शीतल प्रसाद ग्रामपंचायत के आठों टोलों खैरी, पन्नापुर, नकोलडीह, शिवदुलारेडीह, मुरव्वनडीह, करौता, टीकर, चिरगहना को सबसे अधिक नुकसान घोरही व अन्य पहाड़ी नालों से है। अगर बांध बन गया तो इन सभी पहाड़ी नालों का पानी महीने भर ग्राम पंचायत के विभिन्न टोलों से नहीं निकल पाएगा। गांव में आए विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग को उचित ठहराते हुए इसे उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही है।
आठ वर्ष ने नहीं लग पाई ठोकर : तुलसियापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 अगस्त 2017 को शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित खैरी शीतल प्रसाद के खैरी टोले में मोटरबोट से जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनके दर्द को जानने का प्रयास किया। गांव के तत्कालीन प्रधान प्रतिनिधि लालखां, कोदई साहनी, मनबहाल मौर्य, राजेंद्र, विजय सिंह, राकेश यादव ने बताया कि तब हम लोगों ने मुख्यमंत्री से बूढ़ी राप्ती नदी में ठोकर लगवाने की मांग की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें