फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अभिभावकों के साथ बैठक कर यूनिफॉर्म खरीदने के लिए प्रेरित करें

Fri, 09 Jan 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने पीएम-श्री स्कूल फेज वन एवं फेज टू में गैप्स के पैरामीटर की समीक्षा की। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि यूनिफॉर्म की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भुगतान हो गया है। अभिभावकों के साथ बैठक कर ड्रेस, जूता मोजा आदि खरीदने के लिए प्रेरित करें। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति यूनिफॉर्म में सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश कि निपुण लक्ष्य के लिए जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराए। प्रथम चरण में स्वीकृत मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण कार्य में प्रगति लाए। 83 विद्यालयों के पुनर्निमाण के सापेक्ष 79 पूर्ण हो गए हैं। कार्यदायी संस्था को उन्होंने शेष चार विद्यालयों के निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुर्ननिर्माण/दिव्यांग शौचलय के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि जो कार्य शुरू नहीं हुआ है उसे शीघ्र शुरू कराकर पूर्ण कराएं। वहीं, जो काम पूरे हो गए हैं उसे हैंडओवर कराएं। समग्र शिक्षा के अंतर्गत अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के लिए फर्नीचर फर्म द्वारा विद्यालयों में उपलब्ध कराया जा रहा है। 2025-26 में उच्चीकृत किए जाने वाले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों अतिरिक्त डॉरमेट्री कक्ष, कंप्यूटर लैब आदि का निर्माण कार्य पूर्ण कराएं।
पीएम-श्री स्कूलों का टीम गठित कराकर सघन निरीक्षण कराने के बाद निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं पीएमश्री विद्यालय का निरीक्षण करें। शिक्षकों और नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराएं। बैठक में सीडीओ बलराम सिंह, डीडीओ राजमणि वर्मा, बीएसए शैलेश कुमार, डीपीआरओ वाचस्पति झा, डीपीओ साहब यादव, डीएसओ देवेंद्र प्रताप सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें