फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेहनत से 17 युवाओं के भाग्य का अभ्युदय

Wed, 09 Sep 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अभ्युदय कोचिंग सेंटर में तैयारी कर डॉक्टर, शिक्षक और पुलिस सेवा में पहुंचे अभ्यर्थी
विज्ञापन

- जिले में दो केंद्रों पर 200 से अधिक विद्यार्थी ले रहे निशुल्क प्रशिक्षण
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित कोचिंग सेंटर युवाओं के सपनों को पंख दे रहा है। यहां विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में 17 ने मेहनत के बल पर सरकारी नौकरी हासिल करते हुए सपने को साकार कर लिया। सफल होने वालों में डॉक्टर, शिक्षक और पुलिस सेवा में चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो पढ़ाई करने में तो अच्छे थे लेकिन आर्थिक तंगी उन्हें आगे नहीं बढ़ने दे रही थी। अब अभ्युदय की निशुल्क कोचिंग ने उन्हें सपने साकार करने का मौका दिया तो उन्होंने मुकाम हासिल कर लिया। सरकारी नौकरी हासिल करने की इच्छा होते हुए भी महंगी कोचिंग का खर्च उठाने में असमर्थ अभ्यर्थी चाहते हुए भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते थे। प्रदेश सरकार की ओर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के सपने का साकार करने के लिए अभ्युदय कोचिंग सेंटर की शुरुआत की। हर जिले में सेंटर खोले गए। इसमें न सिर्फ विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनात की गई है। इसके साथ ही जिले स्तर के अधिकारी भी समय मिलने पर मार्गदर्शन करते हैं।
विज्ञापन

जनपद में समाज कल्याण विभाग की ओर से दो कोचिंग सेंटर संचालित हो रही है। रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी और बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज नौगढ़ में मौजूदा समय में कुल 325 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। विद्यार्थियों का कुल 25 शिक्षक मार्गदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विषयवार कक्षाएं संचालित की जाती हैं। विद्यार्थियों को पुस्तकों के साथ शिक्षकों का मार्गदर्शन भी मिल रहा है, जिससे उन्हें घर पर तैयारी करने के साथ ही नियमित रूप से कक्षाओं में पढ़ने का अवसर मिल रहा है। इसमें पढ़ाई करके 17 विद्यार्थी विभिन्न सरकारी सेवाओं में जगह बना चुके हैं।
इस संबंध में समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि दो अभ्युदय कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इसमें कुल 325 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 25 शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवा रहे हैं। कोचिंग सेंटर में पढ़कर 17 अभ्यर्थी विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए चयनित हो चुके हैं।
-
सफल अभ्यर्थियों ने बढ़ाया भरोसा
अभ्युदय कोचिंग सेंटर से पढ़ाई करने वाले 17 अभ्यर्थियों का सरकारी सेवाओं में चयन होना केंद्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। डॉक्टर, शिक्षक और पुलिस सेवा में पहुंचे इन युवाओं की सफलता से वर्तमान में तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है। शिक्षकों का कहना है कि नियमित अध्ययन, सही दिशा में तैयारी और लगातार अभ्यास से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

-
तैयारी करने वाले अभ्यर्थी
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी में एसएससी के 84, नीट के 58 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इसी प्रकार बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में एसएससी 55, जेईई 74, नीट 54 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं जो नियमित क्लास ले रहे हैं। इसमें विषय के विशेषज्ञ शिक्षक तैयारी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें