- इस वर्ष विश्वविद्यालय सहित चार जिले के महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं 69 हजार से अधिक छात्र
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के नौवां दीक्षांत समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुरुआत विद्वत परि यात्रा से हुई। इसमें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्य अतिथि भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान मोहाली पंजाब के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, कुलपति प्रो. कविता शाह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर व मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
उसके बाद दीक्षांत समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कुलपति प्रो. कविता शाह ने सभी को पुष्प देकर अतिथियों का स्वागत किया। दीक्षांत समारोह की स्मारिका उत्कर्ष और वार्षिक प्रतिवेदन का अतिथियों ने विमोचन भी किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीगीत की प्रस्तुति की। विश्वविद्यालय के कुलगीत की प्रस्तुति हुई। संत कबीरदास के दोहे प्रस्तुत किए। प्रो. कविता शाह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने वर्ष 2025 में 69,004 छात्राओं का पंजीकरण हुआ है जबकि पिछले वर्ष 46,410 छात्र-छात्रा थे। दो ओपन जिम की भी स्थापना की गई है। डिजिटल लाइब्रेरी 57,626 किताबाें के साथ संचालित है। स्थापना दिवस में दो दिवसीय पुस्तक मेला लगाया गया था। स्वास्थ्य केंद्र विश्वविद्यालय परिसर में संचालित है। गोद लिए गए पांच गांवों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। कई विश्वविद्यालयों से एमओयू किया गया है। मिशन शक्ति के अंतर्गत अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
32 छात्र-छात्राओं को मिली उपाधिदीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने स्नातक और स्नातकोत्तर में स्वर्ण पदक पाने वाले 37 छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 11 अक्षय निधि डोनर स्वर्ण पदक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पीएचडी उपाधि के 32 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई। कुलाधिपति ने वर्ष 2025 के डिग्री को डिजी लॉकर पर ऑनलाइन अपलोड किया। इसमें से 53,986 उपाधि अपलोड की गई। इसमें 20,306 छात्र और 33,642 छात्राओं की उपाधि अपलोड की गई। उसके बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्य अतिथि प्रो एके त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि रजनी तिवारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की बच्चियों की ओर से चित्रकला, कहानी कथन और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह की समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, विधायक माता प्रसाद पांडेय, विधायक श्यामधनी राही, विधायक विनय वर्मा, आयुक्त बस्ती मंडल अखिलेश कुमार सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन, सीडीओ बलराम सिंह, ज्ञानप्रकाश, कुल सचिव दीनानाथ यादव आदि मौजूद रहे।