फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सरकारी के लिए मुफ्त, निजी अस्पताल के मरीजों को देने होंगे 1100

Sun, 24 Aug 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अब निजी अस्पताल में दाखिल मरीजों को ब्लड बैंक से खून लेने के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को फीस नहीं देनी पड़ती है जबकि निजी अस्पतालों के मरीजों को अब 1050 की जगह 1100 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में 21 अगस्त से नई रेट लिस्ट के अनुसार ब्लड देने की शुरुआत की जा चुकी है।
सरकारी अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजाें को ब्लड लेने के लिए सिर्फ डोनर की जरूरत पड़ती है, इसके अलावा उन्हें फीस नहीं देनी पड़ती है। जबकि निजी अस्पताल में भर्ती मरीजाें को ब्लड बैंक से खून लेने के लिए डोनर के साथ पैकेट के खर्च सहित अन्य शुल्क को जोड़कर रुपये लिए जाते हैं। पहले होल ब्लड की एक यूनिट 1050 रुपये की मिलती थी,
जबकि अब इसके लिए 1100 रुपये लिए जा रहे हैं। इसी तरह ब्लड के अन्य कंपोनेंट के लिए भी रेट लिस्ट जारी कर दी गई है।
मेडिकल कॉलेज सहित जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में दाखिला मरीजों को होल ब्लड, पैक्ड रेड सेल्स, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा व प्लेटलेट्स कंसंट्रेटर की सुविधा निशुल्क मिलेगी। जबकि निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए उक्त सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रेट तय किए हैं।
विज्ञापन

बता दें थैलेसीमिया के मरीजों को पीआरबीसी व आरबीसी, डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स, बर्न के मरीजों को प्लाज्मा व एफएफपी और एचआईवी के मरीजों को डब्ल्यूबीसी की जरूरत पड़ती है। इसके भी अलग-अलग रेट जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें