फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हरितालिका तीज को लेकर सजा बाजार, उमड़े खरीदारी

Sun, 24 Aug 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
हरितालिका तीज के अवसर पर खरीदारी करतीं महिलाएं।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाएं हरतालिका तीज व्रत की तैयारियों में जुटी हुई हैं। बाजारों में सौंदर्य प्रसाधन, कपड़ा सहित सुहाग से जुड़े सामानों की खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ने लगी है। मंगलवार को सुहागिनें भगवान शिव और पार्वती की आराधना कर पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी।
विज्ञापन

तीज व्रत को लेकर लोग कई दिन से तैयारियों में जुटे हैं। पर्व के दौरान नए वस्त्र को पहनने की परंपरा है। ऐसे में कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिख रही है। पर्व में महज एक दिन का समय शेष रहने के कारण रविवार को शहर के समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार स्थित दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखी। दुकानों पर महिलाएं विशेष तौर पर श्रृंगार के सामानों की खरीदारी में व्यस्त दिखीं।
सुबह से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला दिनभर चलता रहा। कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन, आभूषण आदि की दुकानों पर ज्यादातर महिलाएं खरीदारी में मशगूल रहीं। हाथों में मेंहदी रचाने का भी क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

आचार्य अच्युत रामानुजाचार्य ने बताया कि मंगलवार को हरतालिका तीज मनाया जाएगा। तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं रखेंगी।
उन्होंने बताया कि हरितालिका तीज पर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा की जाती हैं। सुहागिन महिलाएं 24 घंटा निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें