ढेबरुआ। एसएसबी 50वीं वाहिनी बढ़नी की अलग-अलग कंपनियों की टीमों ने मंगलवार रात तीन नाबालिग किशोरियों को मानव तस्करी का शिकार होने से बचाया। इस दौरान चार युवकों को पकड़कर पूछताछ की गई। कार्रवाई के बाद सभी को संबंधित एएचटीयू के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली कि दो युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर बाइक से नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।