फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पांच दिन रहेगा रूट डायवर्जन, पहले से बदल लें रास्ता, जाम के हो सकते हैं शिकार

Mon, 26 Jan 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिद्धार्थनगर महोत्सव को देखते हुए पांच दिनों को प्रशासन ने जारी किया डायवर्जन और समय
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव के लिए पार्किंग व्यवस्था और रूट डायवर्जन पुलिस प्रशासन ने तय कर दिया है। किस समयावधि में डायवर्जन रहेगा, इसके संबंध में जानकारी दी गई। ऐसे में अगर आपको महोत्सव के मार्ग से निकलना हैं तो पहले जान लें कि वाहन कहां खड़ा करना है। वहीं, बड़े वाहनों के लिए पांच दिनों के लिए अलग समय तय किया गया है। यह व्यवस्था 28 जनवरी से एक फरवरी तक प्रभावी रहेगी।
- धानी, उसका की तरफ से आने वाले बड़े वाहन, चार पहिया वाहन जिन्हें बर्डपुर, मोहाना, शोहरतगढ़ और बांसी की तरफ जाना है, वह सभी वाहन पकड़ी से सनई होते हुए अपने गंतव्य स्थल को जाएंगे।
विज्ञापन


- शोहरतगढ़ चिल्हिया और बांसी की तरफ से आने वाली बड़े वाहन, चार पहिया वाहन जिन्हें उसका, धानी की तरफ जाना है वह सभी वाहन सनई से पकड़ी, उसका होते हुए अपने गंतव्य स्थल को जाएंगे।

- मोहाना, बर्डपुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन, चार पहिया वाहन जिन्हें उसका धानी की तरफ जाना है, वह सभी वाहन सनई से पकड़ी, उसका होते हुए अपने गंतव्य स्थल को जाएंगे।

- मोहाना, बर्डपुर, कपिलवस्तु, बांसी, शोहरतगढ़, चिल्हिया की तरफ से आने वाले बड़े वाहन, जिन्हें नवीन मंडी स्थल की तरफ जाना है। वह सभी वाहन सनई से पकड़ी और हाइडिल तिराहा से होते हुए रात्रि 12 बजे से सुबह 9 बजे के बीच अपने गंतव्य स्थल को जाएंगे।

- हाईडिल की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें सिद्धार्थनगर महोत्सव में जाना है। पार्किंग व्यवस्था बसडिलिया मोड़, काशीराम आवास काॅलोनी के सामने अशोक मार्ग पर स्थित ग्राउंड में की गई है। वहां से वाहन खड़ा करने के पश्चात सिद्धार्थनगर महोत्सव स्थल तक पैदल ही जाएंगे।

- साड़ी की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पीडब्ल्यूडी ग्राउंड में की गई है, वहां से वाहन खड़ा करने के पश्चात सिद्धार्थनगर महोत्सव स्थल तक पैदल ही जाएंगे।
विज्ञापन


- वीवीआईपी, वीआईपी,सेलिब्रिटी, मीडिया की पार्किंग व्यवस्था बीएसए कार्यालय के उत्तर- पश्चिम खाली ग्राउंड में किया गया है।

- हाईडिल तिराहा और साड़ी तिराहा से सिद्धार्थनगर महोत्सव जाने वाले दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था जिला उद्यान पार्क के पास किया गया है, वहां से वाहन खड़ा करने के पश्चात सिद्धार्थनगर महोत्सव स्थल तक पैदल ही जाएंगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें