शोहरतगढ क्षेत्र के बरैनिया के टोला टेढ़ी गांव के बाहर नकाही मार्ग पर स्थित मोटरसाइकिल पार्ट के
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नकाही में देर रात हुआ हादसा
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बरैनिया गांव के टोला टेढ़ी गांव के बाहर नकाही मार्ग पर स्थित ऑटो पार्ट की दुकान में बुधवार की रात आग लग गई। ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखे लाखों के सामान जलकर नष्ट हो गए।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बरैनिया के टोला टेढ़ी निवासी प्रेम चौधरी गांव के बाहर नकाही मार्ग पर ऑटो पार्ट दुकान चलाता है। वहीं, पर गाड़ी धुलने वाली मशीन, हवा भरने वाली मशीन रखकर पंचर भी बनाने के साथ मैकेनिक का भी काम करता है। प्रेम के मुताबिक बुधवार को सुबह बरैनिया गांव निवासी असंगर किसी काम से पकड़ी चौराहे की तरफ जा रहा था तो देखा कि उसकी दुकान का सामना जल रहा है। उसने इसकी सूचना प्रेम चौधरी को दी। सूचना पाकर दुकान पर पहुंचा तो देखा कि सारा सामान जल कर नष्ट हो गया है। इस बीच आसपास गांव के लोग भी पहुंच गए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। मगर जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर 112 डायल की टीम भी पहुंच गई। इसके साथ ही हल्का लेखपाल को भी जानकारी दी गई। दुकान के मालिक प्रेम चौधरी ने बताया कि आग लगने से दुकान के अंदर रखे पांच लाख के माल का नुकसान हुआ है।