फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुरक्षा रहेगी चाक-चाैबंद, हर प्वाइंट पर मौजूद रहेगी पुलिस

Wed, 21 Jan 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करते एसपी डॉ. अ​भिषेक महाजन। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
-28 जनवरी से शुरु होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव स्थल का एसपी ने लिया जायजा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बीएसए ग्राउंड पर 28 जनवरी से शुरु होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव की तैयारी की जायजा बुधवार को एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने टीम के साथ किया। किन-किन प्वाइंट पर बैरिकेडिंग करनी है और कहां-कहां सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे, इसका खाका तैयार किया गया। उसी हिसाब से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अभिषेक महाजन दोपहर में बीएसए ग्राउंड पहुंचे। यहां उन्होंने 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव की तैयारियों जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान महोत्सव की तैयारियों, पार्किंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, शांति व्यवस्था के लिए लगाए जाने वाले पुलिस बल इत्यादि की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ सदर विश्वजीत सौरयान, सीओ यातायात सुजीत कुमार राय, सीओ कार्यालय राज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सदर दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें