फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आलू बीज पर किसानों को मिलेगा प्रति क्विंटल एक हजार रुपये अनुदान

Tue, 27 Oct 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कुफरी बहार, सिंदूरी, बादशाह और संगम प्रजातियों के बीज के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आलू की खेती करने वाले किसानों को उद्यान विभाग की ओर से उन्नत प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। बीज खरीदने के लिए किसानों को पहले नकद भुगतान करना होगा। इसके बाद पात्र किसानों के बैंक खाते में प्रति क्विंटल एक हजार रुपये अनुदान भेजा जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी विमल कांत ने बताया कि किसानों को कुफरी बहार, कुफरी सिंदूरी, कुफरी बादशाह और कुफरी संगम प्रजातियों के बीज मिलेंगे। इसके लिए विभागीय पोर्टल www.potato.uphorticulture.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन में कम से कम दो प्रजातियों का चयन अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आलू बीज की बिक्री दर 2,980 से 3,630 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। किसानों को निर्धारित दर पर नकद भुगतान करना होगा। इसके बाद पात्र किसानों के बैंक खाते में अनुदान की धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें