फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Tue, 27 Oct 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परसा बुजुर्ग गांव में चार दिन पहले चाकू मारकर हुई थी युवक की हत्या
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। इटवा क्षेत्र के परसा बुजुर्ग गांव में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों को पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान परसा बुजुर्ग निवासी हनुमान गौतम, रोहित गौतम, गोविंद गौतम और अर्जुन प्रताप के रूप में हुई। आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इटवा के एसओ अनिल कुमार दुबे ने बताया कि चार दिन पहले परसा बुजुर्ग गांव में विवाद के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय सेमरी खानकोट प्रथम के आगे बनी पुलिया के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक बृजभान यादव, निरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी और उपनिरीक्षक हरिओम कुशवाहा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें