- सहकारी गन्ना विकास समिति बढ़नी में चलेगा 24 सितंबर तक सट्टा प्रदर्शन मेला
भनवापुर। क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर सहकारी गन्ना विकास समिति बढ़नी में 10 दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। 15 से 24 सितंबर तक चलने वाले मेला में गन्ना किसानों का सट्टा, प्री कैलेंडर वितरण और सुधार से संबंधित समस्याएं हल की जाएंगी।
सहकारी गन्ना विकास समिति बढ़नी के चेयरमैन संजय सिंह ने शुक्रवार को भनवापुर में बैठक कर उपस्थित लोगों को बताया कि 10 दिन तक चलने वाले सट्टा मेले में अधिक से अधिक किसानों को शामिल होने की अपील की। संजय सिंह ने बताया कि पेराई सत्र शुरू होने वाला है, ऐसे में गन्ना किसानों के सट्टा कैलेंडर, नाम, पता आदि में त्रुटि सहित गन्ना किसानों को होने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा। गन्ना पर्यवेक्षक रवि प्रकाश चौधरी ने बताया कि गन्ना किसान प्री कैलेंडर में दर्ज सूचनाओं को ध्यान से पढ़ लें, उसमें किसी तरह की त्रुटि है तो उसे आगामी गन्ना विकास समिति बढ़नी में आयोजित समिति स्तरीय मेला में पहुंच कर सुधार कराएं। इस दौरान हितलाल चौधरी, गिरीश चंद्र चौधरी, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।