फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंडलीय प्रतियोगिता के लिए आठ खिलाड़ी चुने

Mon, 22 Sep 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर आयोजित शतरंज प्रतियोगिता मे अपने अपने दावं चलते छात्र। स्
विज्ञापन
डुमरियागंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को 33वीं जनपदीय बेसिक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार-चार बालक-बालिका खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में पांच ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चार टेबलों पर बालक-बालिका के प्रतिभागियों का आयोजन किया गया, जिसमें खुनियांव, इटवा, लोटन, शोहरतगढ़, डुमरियागंज के छात्र-छात्रा शामिल हुए। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में शाहीन बानो, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेतवर ने चांदनी को 39-9 से पराजित कर विजय हासिल की। बालक वर्ग के फाइनल में विवेक गौतम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेतवर ने सागरदीप कुमार को करीबी मुकाबले में पराजित कर विजय प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता के समापन समारोह में बीईओ अशोक सिंह, नसीम अहमद, धर्मराज दूबे, मुस्तान शेरूल्लाह ने छात्र-छात्राओं को मेडल से पुरस्कृत कर बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

समापन अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्रनाथ उपाध्याय ने बताया कि जिले से चार बालक और चार बालिका का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें