पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत जोगीबारी में शुक्रवार की रात मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जय अंबे जागरण परिवार जोगी बारी के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत दी। कलाकारों ने सबसे पहले गणेश वंदना से जागरण का शुभारंभ कर पंडाल में बैठे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके बाद भजन गायक गोविंद चौहान, उमेश गौड़, मोहन मधुर, चुन्नू राजपुरी आदि कलाकारों ने अमावा लगा वाला पिता हो..., बम बम बोले रहा है काशी..., अपने चरणों में मुझको बसा ले देवी मां..., आदि गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान गोविंद चौहान समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।