फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डिपो को मिली एक और बस लोकल रूट पर यात्रा होगी आसानी

Fri, 22 Aug 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रोडवेज सिद्धार्थनगर पर आई नई बस।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के यात्रियों का सफर जल्द ही आसान हो जाएगा। रोडवेज के बेड़े में एक मिनी बस भी शामिल हो गई है। इसके आने से जिले के कई लोकल रूट पर यात्रियों को बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रूट निर्धारण करके जल्द ही इसे संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में छोटी बसों के नहीं होने से जिले के यात्रियों को परिवहन निगम की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इससे उन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परिवहन निगम से लोकल रूट पर संचालित होने के लिए 10 मिनी बसें आवंटित हुई हैं। शुक्रवार को इनमें से एक बस आ गई है। इसे जिले के प्रमुख रूट पर समय को निर्धारित करके संचालित किया जाएगा। इससे यात्रियों को प्राइवेट वाहनों से सफर नहीं करना पड़ेगा, जबकि इससे सफर करने पर किराया भी कम लगेगा। रोडवेज बसों का संचालन न होने से यात्रियों को प्राइवेट वाहन से मनमाना किराया देकर यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन

रोडवेज के एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि एक मिनी बस मिली है। इसे सबसे अधिक यात्री वाले रूट पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें