फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में चांदनी चौक के कंबलों की मांग

Fri, 28 Nov 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर कंबल की खरीददारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यालय का उसका मार्ग पीडब्ल्यूडी कार्यालय इन दिनों दिल्ली के मशहूर चांदनी चौक की झलक नजर आ रही है। ठंड शुरू होते ही जिले के मुख्य बाजारों में कंबल की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

दुकानों पर चांदनी चौक से आए कंबल की खूब मांग की जा रही है। सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लग रही है। विक्रेताओं का कहना है कि इस बार ठंड ने नवंबर में ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बिक्री ने पिछले साल के मुकाबले बेहतर होने की उम्मीद है।
ठंड शुरू होते ही नगर के मुख्य मार्ग उसका रोड पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने सड़क के दोनों तरफ पटरियाें पर गर्म कंबल की दुकानें सज गईं हैं। बाजार में दिल्ली के चांदनी चौक और हरियाणा की मंडी का कंबल बिक्री के लिए आया है। दिल्ली के चांदनी चौक की तरह यहां भी रंग-बिरंगे कंबलों की कतारें, आकर्षक पैकिंग और अलग-अलग क्वालिटी के कंबल लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का दावा है कि सबसे ज्यादा मांग रजाईदार हेवी कंबल, मिंक कंबल और फेदर टच कंबल की है, जो दिल्ली से सीधे लाए गए हैं।
खरीदारों से बढ़ी रौनक: बाजार में पहुंचे स्थानीय लोगों का कहना है कि दिल्ली जैसे कंबल मिलने से विकल्प भी बढ़े हैं और कीमत भी ज्यादा नहीं है।
इस बार बाजार में क्वालिटी अच्छी है और डिजाइन भी नए हैं। रेंज हमारी जेब के अनुसार मिल रही है। ठंड के तेज होते ही व्यापारी भी तैयारी में जुट गए हैं।
दुकानदारों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते में कंबलों की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई है। दिल्ली के आपूर्तिकर्ताओं से लगातार माल मंगाया जा रहा है ताकि मांग पूरी की जा सके।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें