फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रसोइयों ने रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा 12 सूत्रीय मांगपत्र

Fri, 18 Sep 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन हजार रुपये से बढ़ाकर 26 हजार रुपये मासिक मानदेय करने की मांग
विज्ञापन

- 10 के बजाय 12 माह का भुगतान और हर माह 10 तारीख तक मानदेय देने की मांग
शोहरतगढ़। मिड-डे मील रसोइयां कर्मचारी यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को रसोइयों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकाली। रैली के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र एसडीएम राजेश कुमार को सौंपा गया। रसोइयों ने मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।
रैली ब्लॉक संसाधन केंद्र से शुरू होकर तिरंगा चौराहा पुलिस बूथ होते हुए तहसील परिसर पहुंची। मंडल संरक्षक केके त्रिपाठी ने कहा कि रसोइयों से सुबह आठ बजे से विद्यालय बंद होने तक काम कराया जाता है जबकि उन्हें मात्र तीन हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की।
विज्ञापन

रसोइयां संघ की अध्यक्ष गीता देवी ने कहा कि रसोइयों को वर्ष में 10 माह का मानदेय दिया जाता है। इसे बढ़ाकर 12 माह किया जाए और मासिक मानदेय तीन हजार से बढ़ाकर 26 हजार रुपये किया जाए। पंकज गौड़ ने कहा कि प्रधान और शिक्षकों की ओर से रसोइयों के शोषण पर रोक लगाई जाए तथा विद्यालय में रसोइयों की उपस्थिति हस्ताक्षर पंजिका पर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

मांगपत्र में सभी रसोइयों का विद्यालय स्तर पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने, हर माह की 10 तारीख तक मानदेय का भुगतान करने और जिला समन्वयक के हस्ताक्षर वाला परिचय पत्र उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगें शामिल हैं।
इस दौरान सीपीआईएम कार्यकर्ता श्यामलाल शर्मा, शत्रुघ्न, पूर्णमासी, गीता, अकादमी, कैलाशी, संगीता आदि रसोइयां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें