फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आज प्रतिमा विसर्जन

Fri, 18 Sep 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र के बेवा जियाउद्दीन बजरंगी चौक स्थित हनुमान मंदिर पर पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई है। उत्साह और श्रद्धा से भगवान गणेश के पूजन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से पंडालों की रौनक बढ़ गई है। हनुमान मंदिर में गणेश प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्रीय भक्तों के साथ-साथ बड़े बच्चे और बुजुर्ग भी गणेश की मूर्ति के दर्शन के लिए आ रहे हैं। स्थानीय लोग गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। शुक्रवार देर शाम को आरती और पूजन के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ के एक साथ स्वर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाने से पूरा पंडाल गूंज उठा। शनिवार को बेवा आदि में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेंद्र, गुड्डू कुमार, वीरेंद्र कुमार, किशन चौरसिया, रामदीन मौर्य, नंदलाल अग्रहरि, मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें