फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाइब्रेंट विलेज में लगाई गई चौपाल

Thu, 17 Sep 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। वाइब्रेंट विलेज अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बुधवार देर रात रक्सेल गांव में जन-जागरूकता चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और छात्रों से संवाद कर भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से किसी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
चौपाल में महिला और बाल सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन और 14567 एल्डर हेल्पलाइन के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें