तुलसियापुर। कुर्की करने गए संग्रह अमीन के साथ मारपीट की गई। इससे नाराज जिले के संग्रह अमीनो ने उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के तत्वावधान में प्रदर्शन किया।
जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गाली देने वाले दो भाइयों अखिलेश कुमार और अनिल कुमार को गिरफ्तार करने और रिवाॅल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।
उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि अगर दो दिन में गिरफ्तारी और रिवाॅल्वर लाइसेंस निरस्त नहीं किया जाता है तो समस्त राजस्व संग्रह अमीन, अनुसेवक, सामयिक संग्रह अमीन, अनुसेवक कार्य से विरत होते हुए जिला मुख्यालय पर धरना देंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।