ढेबरूआ। बढ़नी कस्बे में अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने गोला बाजार, चट्टी बाजार व राम जानकी वार्ड में महीनों से मिल रही शिकायत के बाद अतिक्रमण हटवाया है। कई जगह सड़क की हदों को कब्जा करके इस्तेमाल किया जा रहा है।
इस वजह से बाजार की सड़कें संकरी हो गई हैं और जाम की स्थिति बन जा रही थी। कई बार शिकायत होने के बाद भी कार्रवाई न होने से नगरवासी परेशान थे। अब अतिक्रमण हटने से लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। इसमें नेपाल के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
बढ़नी नगर पंचायत ने नगर के गोला बाजार, चट्टी बाजार व राम जानकी मंदिर इन तीन वार्डों में शुक्रवार को सड़क की पटरियों व अन्य सरकारी जमीनों के अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया। इसमें दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि कब्जा हटा लें। इसके बाद दुकानदारों में हलचल मच गई।
शनिवार को देखा गया कि लोग धीरे-धीरे हटा रहे थे। लोगों के मुताबिक नगर वासियों के मुताबिक गोला बाजार ही नगर का मुख्य मार्ग है। एसबीआई, पीएनबी व ग्रामीण बैंक लोग यहीं से होकर जाते हैं, यहां पर 20 फुट चौड़ी सड़क है, लेकिन अस्थाई अतिक्रमण करके कारण सिमटकर 10 फुट हो जाती है। इस वजह से अतिक्रमण के कारण यहां वाहनों से मुश्किल होता है। यही स्थिति चट्टी बाजार में भी है। वहां तो वाहन कौन कहे साइकिल से भी चलना भी कठिन है।
नगर पंचायत कार्यालय, विद्यालय, सब्जी मंडी व नेपाल सीमा पर पैदल लोग यहीं से होकर आते-जाते हैं। राम जानकी मंदिर का भी यही हाल है। नगर के राममोहन, घनश्याम, इकबाल, नासिर अहमद आदि के मुताबिक अतिक्रमण हटाना बहुत जरूरी है। नगर पंचायत का यह काम अच्छा है। े