फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएचसी जोगिया में सीएमओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर लगाई फटकार

Thu, 20 Aug 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे। संवाद
विज्ञापन
- लेबर रूम से एक्स-रे तक व्यवस्थाएं परखी, ड्रेस कोड और समय से उपस्थिति के दिए निर्देश
विज्ञापन

जोगिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया में बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजय कुमार के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति, बायोमीट्रिक थंब मशीन और उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस में ड्यूटी करने और अस्पताल परिसर में सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने लेबर रूम, वैक्सीन रूम, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे केंद्र, नेत्र रोग विभाग, स्टोर और बीपीएमयू सहित विभिन्न इकाइयों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से उपलब्ध संसाधनों, दवा भंडारण, कार्यप्रणाली और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ डॉक्टरों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर उन्होंने नाराजगी जताई और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ ने अस्पताल प्रभारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी को भी व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय से ड्यूटी पर पहुंचना, मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। कर्मचारियों ने तत्काल अभिलेख दुरुस्त किए और विभिन्न वार्डों में सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की। स्वास्थ्य विभाग इसे अस्पतालों में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत करने की कार्रवाई मान रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें