फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मछली के रेट को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार के खिलाफ केस

Fri, 18 Sep 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- साप्ताहिक बाजार में विवाद के बाद चले लाठी-डंडे, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

पथरा। थाना क्षेत्र के पथरा कस्बे में बृहस्पतिवार देर शाम साप्ताहिक बाजार में मछली के रेट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पथरा कस्बा निवासी अब्दुल गफ्फार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने बेटों के साथ साप्ताहिक बाजार में मछली की दुकान लगाते हैं। बृहस्पतिवार को भी वह दुकान पर मछली बेच रहे थे। उनके बगल में पथरा निवासी बब्लू उर्फ मोहम्मद हुसैन भी अपने बेटों के साथ दुकान लगाए थे। अब्दुल गफ्फार के अनुसार वह मछली 180 रुपये किलो बेच रहे थे जबकि दूसरा पक्ष 200 रुपये प्रति किलो में बेच रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के बब्लू उर्फ मोहम्मद हुसैन का कहना है कि अब्दुल गफ्फार पक्ष अधिक रेट पर मछली बेचने को लेकर उनसे गाली-गलौज करने लगा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पथरा निवासी बब्लू उर्फ मोहम्मद हुसैन (55), सोनू (28), सलीम (25) और आरिफ (30) के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें