फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर लिखना होगा अनुक्रमांक

Mon, 02 Feb 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पेज पर अपना अनुक्रमांक (रोल नंबर) लिखना अनिवार्य किया गया है। वहीं, कक्ष निरीक्षक अभ्यर्थियों को रोल नंबर लिखने की स्पष्ट जानकारी देंगे ताकि किसी भी तरह की त्रुटि न हो।
विज्ञापन

माध्यमिक बाेर्ड परीक्षा के द्वारा निर्देशित किया गया है कि छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार परेशानी न हो। इसके लिए तैयारी कर ली गईं हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। बोर्ड परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए शासन कोई कमी नहीं छोड़ रहा है।
कक्ष निरीक्षकों और परीक्षा में जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों की बोर्ड द्वारा ऑनलाइन डयूटी लगाई गई है। वहीं, सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकाॅर्डर की निगरानी में परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा में नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए एक और निर्णय लिया है। इस बार परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना अनुक्रमांक अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से तैयारियों में जुटा है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, उड़नदस्तों की सक्रियता, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और केंद्राध्यक्षों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी की जा रही है। काॅपी के सभी पेज पर अनुक्रमांक लिखने के लिए छात्र-छात्राओं को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें