फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रीति कुशवाहा ने बाजी मारी

Mon, 02 Feb 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिद्धार्थनगर की ओर से मझौली सागर के सुरम्य तट पर विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की प्रीति कुशवाहा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने कहा कि प्रकृति में वेटलैंड्स का बहुत महत्व है। मझौली सागर वेटलैंड्स के संरक्षण, संवर्धन और विकास पर हम सभी को ध्यान देना चाहिए़। डीएफओ नीला एम ने कहा कि मझौली सागर वेटलैंड्स एक प्राकृतिक स्थल है। यहां प्रति वर्ष काफी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं, जो सागर की शोभा बढ़ाते हैं। इनका शिकार ना करें।
मझौली सागर में इको टूरिज्म की प्रबल संभावना है। जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, प्राकृतिक वेटलैंड का संरक्षण भी होगा। उन्होंने एक जनपद एक वेटलैंड्स के तहत मझौली सागर के चयन पर बल दिया।
विज्ञापन

वहीं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डाॅ. आशुतोष कुमार वर्मा, विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान आशुतोष श्रीवास्तव ने मझौली सागर वेटलैंड्स की प्राकृतिक व महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। क्विज प्रतियोगिता में फरहान अहमद ने बाजी मारी। गोपाल कन्नौजिया दूसरे और मो. इमरान तीसरे स्थान पर रहे। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की प्रीति कुशवाहा ने पहला स्थान हासिल किया। हर्षिता सिंह दूसरे और सोनी यादव तीसरे स्थान पर रहीं। सीडीओ बलराम सिंह, डीएफओ नीला एम ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें