फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निर्धारित समय पर बसों का संचालन नहीं, यात्री परेशान

Thu, 22 Jan 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रोडवेज बस का संचालन सही समय पर नहीं होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे यात्री निजी और प्राइवेट वाहनों से लोग यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं। इससे यात्रियों को कई बार असुविधा का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डिपो से जिले के कई रूट पर बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन कई रूटाें पर निर्धारित समय पर संचालन नहीं होने से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि एक रूट पर बस की सुविधा ही नहीं है, वहीं एक अन्य रूट पर एक बस का संचालन होता है, लेकिन वह सुबह में ही चलती है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या लोटन रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को हो रही है। लोटन होते हुए एक बस सोनौली तक संचालित की जाती है, लेकिन समय से पहले संचालन होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिलता। वहीं, यह बस वापसी के समय धानी उसका होते हुए आती है, ऐसे में रात में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी यह बस विशेष लाभकारी साबित नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि रोडवेज बसें अपने निर्धारित समय पर चलें तो यात्रियों को न केवल राहत मिलेगी बल्कि सार्वजनिक परिवहन पर भरोसा भी बढ़ेगा।
लोटन रूट पर सबसे अधिक असुविधा: लोटन से सोनौली के लिए सुबह 07:30 बजे बस का संचालन होता है जबकि यह बस सोनौली से गोरखपुर के लिए संचालित करके वापसी में फरेंदा से धानी-उसका होते हुए नौगढ़ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें