फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़नी से कानपुर के लिए चलेगी बस

विज्ञापन
रोडवेज सिद्धार्थ नगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डिपो अब बढ़नी से भी कानपुर के लिए प्रतिदिन एक बस का संचालन करेगी। इससे यात्रियों को कानपुर की यात्रा के लिए नौगढ़ का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे न सिर्फ यात्रियों को सहूलियत मिलेगी बल्कि उनका समय भी बचेगा।
विज्ञापन

बढ़नी कस्बा नेपाल बॉर्डर के समीप होने से भारतीयों के साथ नेपाली नागरिक भी रोजी रोटी की तलाश में बड़े शहरों में जाते हैं। ऐसे में कई बार परिवहन की सुविधा नहीं होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में परिवहन निगम अब प्रतिदिन कानपुर के लिए भी एक रोडवेज बस का संचालन करने की तैयारी कर रहा है। इससे यात्री दिन में ही यात्रा कर पाएंगे। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि कानपुर के लिए दो बसों का संचालन किया जाता है। ऐसे में अब एक बस बढ़नी से भी संचालित की जाएगी। इससे यात्रियों को रात की ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें