फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: केंद्रों पर बढ़ी धान की खरीदारी, बेचने पहुंचने लगे किसान

Fri, 14 Nov 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय धान क्रय केंद्र बी पैक्स जम्हिरिया पर धान की खरीदारी शुरू। संवाद
विज्ञापन
शाहपुर। नवीन मंडी स्थल सहियापुर में खाद्य और रसद विभाग की ओर से संचालित तीन राजकीय धान खरीदी केंद्र खुले हैं। वही एक केंद्र भारतीय खाद्य निगम दूर संचालित हैं। सभी केंद्रों पर सात किसानों से 132 क्विंटल 40 किलो धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नवीन मंडी स्थल सहियापुर में खुले धान खरीदी केंद्रों पर धान खरीदी की रफ्तार धीरे-धीरे पकड़ रही है। धान खरीदी के लिए मंडी में खाद्य और रसद विभाग की ओर से संचालित राजकीय धान खरीदी केंद्र का तीन धान खरीदी केंद्र खुले हैं। वहीं, एक केंद्र भारतीय खाद्य निगम की ओर से संचालित किया जा रहा है। सभी केंद्रोंं पर धान खरीदी जारी है। मंडी परिसर सहियापुर के नाम से खुले केंद्र पर दो किसानों से 34 क्विंटल 40 किलो धान की खरीद हो चुकी है।
वहीं, भनवापुर के नाम से भी एक केंद्र खुला है। इस केंद्र पर दो किसानों से 18 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। वहीं, डुमरियागंज के नाम से भी एक केंद्र खुला हुआ है। इस केंद्र पर एक किसान से 20 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। चौथा केंद्र मंडी परिसर में बने गोदाम में भारतीय खाद्य निगम की ओर से संचालित किया जा रहा है। इस केंद्र पर दो किसानों से 60 क्विंटल भी खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें